
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को लेकर भी दावेदारी शुरू हो गई है. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष को लेकर काफी लोग लोगों ने दावेदारी कर दी है जिसमें साकची के अमित अग्रवाल का नाम आगे आया है जबकि कमलेश साहू का नाम तेजी से आई है. कमलेश साहू चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे है जबकि भाजपा के युवा लोगों का चेहरा बनकर आये है. भाजपा में वापसी करने वाले अभय सिंह भी उनका साथ दे रहे है जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के भी वे करीबी माने जाते है. गुंजन यादव भी रघुवर दास कैम्प के है जबकि युवा मोर्चा के लिए भी रघुवर दास कैम्प के लोग ही लगे हुए है. इसमें सबसे पहली पसंद कमलेश साहू को माना जा रहा है जिसके लिए प्रदेश के नेताओ की भी लॉबिंग तेज हो गई है. भाजपा की नई कमिटी में जगह पाने के लिए भी कई लोगो की लॉबिंग शुरू हो गई है. इसको लेकर जमशेदपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भी विचार कर रहे है.














