
जमशेदपुर : बिहार के पूर्व सांसद लवली आनंद जमशेदपुर के दौरे पर हैं. गुरुवार को लवली आनंद ने राज्य के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरयू राय के आवास पर जाकर लवली आनंद ने मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत हुई इस दौरान भारतीय जन मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

दूसरी ओर, जमशेदपुर आगमन पर पूर्व सांसद लवली आनन्द से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल मिला एवं समाज एवं मानवता के प्रति क्षत्रिय महासभा द्वारा किये जा रहें उत्कृष्ट कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की. साथ ही साथ बिहार मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव मे उनके पति एवं पूर्व सांसद आनन्द मोहन जो साजिश के तहत बन्द है उनके प्रति शुभेच्छा जाहिर की एवं हर सम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से समरेश सिंह, अभिषेक राजपूत, बिशु सिँह, शुभम सिँह, संतोष सिँह, श्रीकांत सिँह एवं अन्य उपस्थित थे.







