
जमशेदपुर : झारखंड के दो सीट के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम से झामुमो, कांग्रेस और राजद में खुशियां दिख रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर में झामुमो की ओर से जश्न मनाया गया. खुशियां मनायी गयी. काफी संख्या में लोगों ने खुशी मनायी और रंग गुलाल खेलकर जमशेदपुर में झामुमो के नेताओं ने जश्न का आगाज किया. इन लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनायी.

इस बीच जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में इंटक नेता कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह की जीत की खुशी में लड्डू बांटे गये. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, सहायक सचिव राष्ट्रीय महासचिव यूथ इंटक नितेश राज, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष अंजनी पांडेय, कमेटी मेंबर भीम सिंह, मनोज कुमार, मोहम्मद वसीम, एनएस ग्रेड के नेता समरेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.













