
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अस्तित्व में आए झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रहे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा ने धूमधाम से अपना स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया है. गुरुवार को भारतीय जन मोर्चा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई. मोर्चा के राम नारायण शर्मा ने बताया कि पूरे जमशेदपुर अलग-अलग जगहों पर पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि पिछले साल भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह सरयू राय ने भाजपा छोड़ भाजमो यानी भारतीय जन मोर्चा का गठन किया था और इसी बैनर के तले जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराकर 25 सालों के बाद जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा के किले को ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज करायी थी. जिसने पूरे झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था. फिलहाल भाजमो के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुट गए हैं.






