• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-training-camp-जमशेदपुर भाजपा के सोनारी, गोलमुरी, मानगो, गोविंदपुर और साकची पूर्वी में हुआ प्रशिक्षण शिविर, जानें क्या-क्या हुआ भाजपा के इन मंडलों में

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सोनारी भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन.

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पांच मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ. दो दिनों के इस शिविर का आयोजन साकची पूर्वी, मानगो, गोलमुरी, सोनारी एवं गोविंदपुर मंडलों में हुआ. इसके तहत साकची पूर्वी में काशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल, मानगो में डिमना रोड स्थित राजस्थान धर्मशाला, गोलमुरी में केबुल टाऊन स्थित केबुल वेलफेयर क्लब, सोनारी में भारत सेवाश्रम संघ एवं गोविंदपुर में सदानंद सरस्वती सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आदेशानुसार दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोनारी मंडल जमशेदपुर द्वारा भारत सेवाश्रम संघ सोनारी में किया गया. इसके प्रथम दिन पांच सत्र में भाग किया गया. प्रथम सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह यादव द्वारा भाजपा इतिहास और विकास के बारे में बताया गया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया, जिसमें सोनारी मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने अपने आप को इस शिविर में शामिल हो के प्रशिक्षित हुए, जिसमें मंच का संचालन मंडल के महामंत्री नारायण प्रसाद जी कर रहे हैं. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद थे. प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.

भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यक्रम का उदघाटन करते नेतागण.

इसी तरह भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम गोलमुरी के केबुल वेलफेयर क्लब में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिविर गीत एवं वंदेमातरम गीत को गाकर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता और प्रशिक्षण प्रभारी अभय सिंह, रमेश हासदा, रामबाबू तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रवक्ता प्रेम झा, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, मिथलेश सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, वरिष्ठ नेता संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अप्पा राव, जिला मंत्री मंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, अमरजीत राजा, महामंत्री नरेंद्र ओझा, अशोक सामंत, बिनोद झा, उत्तम चौधरी, शेखर राव, मनी महंती, सोनू ठाकुर, शीनू राव, शैलेंद्र प्रसाद, देवारशीष झा, कामेश्वरसाहू, बिनोद रक्षित, चंद्रकांता सिंह, राकेश कुमार, दिनेश शर्मा, ममता कपूर, सोनिया साहू, चंद्रकांता सिंह, जसपाल कौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रशिक्षण शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन हुआ. साकची पूर्वी में चंद्रशेखर मिश्रा, मानगो में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, गोलमुरी में रामबाबू तिवारी, सोनारी में मिथिलेश सिंह यादव एवं गोविंदपुर में अभय सिंह ने प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. वंदे मातरम गीत एवं वर्ग गीत के पश्चात वक्ताओं ने प्रस्तावित दस विषयों पर अपने विचार रखे. कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित प्रेरक उद्बोधन व रीति नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. वहीं, भाजपा के इति‍हास, वि‍कास, सैद्धांतिक भूमि‍का, सांगठनि‍क कार्य पद्धति‍यों के साथ राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यों के बारे में जानकारी दी. शिविर में कुल दस विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया, जिनमें भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, पिछले 6 सालों में अंत्योदय प्रयत्न, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व विकास, झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियां/ अन्य दलों की स्थिति एवं भाजपा की भूमिका समेत भाजपा की कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका समेत, 2014 के बाद देश की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व शामिल है. प्रशिक्षण शिविर के महानगर प्रमुख अभय सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला से कार्यकर्ता सींचकर बाहर निकलेंगे एवं राष्ट्र प्रथम के भाव को अपने अंदर समाहित करते हुए भारत माता की सेवा में लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा ने पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया। जब तक हम अपने पार्टी के इतिहास को नहीं जानेंगे तब तक हम भाजपा को नहीं संवार पाएंगे. भाजपा महापुरुषों के संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान की गाथा को कभी नहीं भूल सकती है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के कारण आज हर जन में भाजपा और और हर मन में भाजपा बस चुकी है. कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ कार्य करने को संकल्पबद्ध है. भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हम सभी पार्टी नहीं परिवार हैं और इस बात का हमें गर्व हैं. भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा की रीति-नीति और ऐसे प्रशिक्षण ही हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग करते हैं. इस प्रशिक्षण शिविर का ध्येय केंद्र सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुँचाने के साथ ही प्रदेश की झामुमो-काँग्रेस गठबंधन सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने लाना है. पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, पवन अग्रवाल, हरेंद्र पांडेय, कल्याणी शरण, रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अचिंतम गुप्ता, अभय सिंह उज्जैन व अन्य ने भी इन शिविरों को संबोधित किया. इस दौरान साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-बारीडीह में मनाया गया शहीद उधम सिंह का जन्मदिन, राहगीरों के बीच किया लड्‌डू वितरण

jamshedpur- टेल्को श्रीकृष्णा मंदिर में केरला समाज के लोगों ने की स्वामी अय्यप्पा की पूजा-अर्चना, तुलसी की माला धारण कर किए दर्शन

Saraikela-BJP : दुगनी में शुरू हुआ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा-मिशन 2024 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

Jamshedpur julus – e – mohammadi : ईद मिलादुन्नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत हर इंसान के लिए बेहतरीन नमूना

Tata steel raw material division : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन ने आयोजित किया त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, कई बदलावों पर चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News