
रांची : झारखंड में कफन पर राजनीति गर्मा गयी है. राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारे मंत्रियों के साथ अहम बैठक की थी. इस बैठक में राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण कपड़े की दुकानें बंद है और लोगों को कफन मिलने की दिक्कत हो रही है. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि लोगों को मुफ्त में कफन उपलब्ध सरकार की ओर से करायी जायेगी. किसी को कोई दिक्कत होने नहीं दी जायेगी. (पूरी खबर नीचे देखें और देखे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का वीडियो)
इसके बाद भाजपा को लगे हाथ मौका मिल गया. भाजपा ने सरकार को आड़े हाथों लिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रांची में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में इलाज का इंतजाम करने के बजाय लोगों को कफन दिलाने का काम कर रहे है. यह दुर्भाग्य की बात है. इसके लिए जनता से माफी मांगना चाहिए. इस तरह की कफन योजना जनता के जले पर नमक के सामान है. (पूरी खबर नीचे देखें और देखे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का वीडियो)
इसके बाद झामुमो और खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे आये. हेमंत सोरेन ने कहा कि मंत्रियों के साथ मीटिंग की जा रही थी, जिसमें यह मुद्दा उठा कि कफन की भी दिक्कत हो रही है तो यह कहा गया कि कफन सरकार मुहैया करायेगी, मुफ्त में दिलायेगी. इसमें क्या गलत कर दिया. भाजपा को राजनीति करनी है तो कफन को भी नहीं बख्श रहे है. यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है.













