
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक जमशेदपुर के साकची जिला कार्यालय में विधायक सरयू राय की उपस्थिति में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें किया. विधायक सरयू राय नें पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठन के संबंध में विस्तृत चर्चा की. सरयू राय नें महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से संगठन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जिस पर सभी मंडल अध्यक्षों नें अपने मंडल का प्रतिवेदन विधायक सरयू राय के समक्ष रखा. श्री राय नें जमशेदपुर महानगर के मंडल प्रभारियों को मंडलों में निरंतर दौरा कर बैठक के माध्यम से उक्त क्षेत्र की समस्याओं पर फोकस कर कार्य करने तथा अपने प्रभार के मंडल अंतर्गत स्थानीय समिति एवं बूथ समिति को जल्द गठन करने का निर्देश दिया गया. श्री राय नें संगठन विस्तार पर जोर देते हुए समाज के सभी वर्गो को संगठन में जोड़ने की बात कही और उनके द्वारा बताए गए जनसमस्यों को सूचीबद्ध कर उन्हें जल्द निराकरण करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. श्री राय नें भाजमो द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को इस अभियान के तहत सजग रहते हुए क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. भाजमो जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें नशा के कारोबार के विरूद्ध आशिंक सफलता मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा की नशा के खिलाफ जंग तब जारी रहेगी जब तक पूर्ण रूप से इस रैकेट को ध्वस्त नहीं कर दिया जाए. इसके साथ ही आगामी मानगो, जुगसलाई नगर निगम सहित अन्य नगरपालिका एवं परिषद चुनाव के मद्देनजर भी चर्चा की गई और भाजमो कार्यकर्ताओं को गहन चिंतन करने एवं उक्त निगम क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याओं को चिन्हित करने और नगर निगम के अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराकर समाधान के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, कार्यालय प्रभारी प्रेम करण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, महामंत्री फारूख, गोलमुरी मंडल महामंत्री शमशाद खान, टेल्को मंडल महामंत्री जनमजय पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.












