
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के सामने सब्जी बाजार में दो बच्चों को काम करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और रोटरी क्लब के सदस्य अविनाश दुग्गर और राजीव अग्रवाल की नजर पड़ी. इसमें लड़के की आयु 12 साल है और बच्ची गंगा कर्मकार की आयु महज 10 साल है. दोनों ही बच्चे बधिर है. रोटरी क्लब आफ जमश्दपुर के रोटेरियन अविनाश दुगर और रोटेरियन राजीव अग्रवाल के साथ मिलकर 18 जून को उन दोनों बच्चों का आडियोमेट्रिक टेस्ट किया गया. वहीं 22 जून को ईएनटी डॉ केपी दुबे द्वारा जांच की गई. इस क्रम में रोटरी क्लब के सहयोग से उन बच्चों को 1 जुलाई 2021 को जमशेदपुर के डीईएएफ के एक स्कूल कार्मेल बाल विहार में भर्ती कराया जाएगा. इस कार्य में रोटरी क्लब ने अपनी नई अध्यक्ष मधुमती संतरा, जनरल सेक, अनिल पांडे, पीपी जियान तनेजा, पीडीजी डॉ भरत, पीपी संगीता झा, आईपीपी डीएन जेना, रोटेरियन राजीव अग्रवाल, रोटेरियन अविनाश दुगर के उपस्थिति में उन बच्चों को 1 जुलाई को सुबह 9 बजे कार्मेल बाल विहार के एलकेजी में दाखिला किया जाएगा. इसके साथ उन बच्चों का बारवीं कक्षा तक स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी ली जाएगी. इस परियोजना के तहत विकलांग अध्यक्ष अविनाश दुगर के कार्यकाल के दौरान रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर के तहत बधिरों के लिए एक स्कूल खोलने की योजना है. रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर द्वारा प्रोजेक्ट डिसएबिलिटी के तहत एक नेक कार्य को अपने हाथ बढ़ाए है. प्रोजेक्ट डिसएबिलिटी के तहत यह अभियान चलाया गया है.













