
जमशेदपुर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिले) में गांव-गांव तक लोगों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए दुर्गा सोरेन सेना ने संयोजक मंडली तैयार की है. सोमवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान कुल 8 संयोजक मंडली बनाई गई है जो सुदूर इलाकों में जाकर लोगों तक सरकारी योजनाओं के बारे में बताने का कार्य करेगी. जानकारी देते हुए दुर्गा सोरेन सेना के मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा ने बताया कि जिले में प्रखंड स्तर पर संयोजक मंडली बनाई गई है. फिलहाल 8 संयोजन मंडली बनाई गई है. उन्होंने बताया कि आज भी कई ऐसे इलाके है जहां जरूरतमंदों के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिनको जरूरत नहीं है वे लोग घुस देकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे है. ऐसे लोगों के लिए उनके मंडली के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायेंगे और लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे. जरूरत पड़ी तो उनकी बात सरकार तक भी पहुंचाई जाएगी.












