
जमशेदपुरः महापर्व छठ के मद्देनजर सोमवार को कृत्रिम तालाबों में टैंकरों द्वारा पानी भरने का काम शुरू किया गया. वहीं अमलतास सिटी गोविंदपुर, जेम्को के रजक समाज द्वारा निर्मित तालाब और गदड़ा में श्री कृष्णा मंदिर के सामीप बने कृत्रिम तालाबों में निजी टैंकरों द्वारा पानी भरवाया गया. तालाबों में पानी भरने का कार्य अभी जारी रहेगा. वही दूसरी ओर तालाबों की ओर जाने वाले रास्तो के गड्ढो पर भी छाई डालकर समतलीकरण किया गया. इससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी. इस दौरान तालाबों में निःशुल्क पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, उपायुक्त महोदय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं टाटा स्टील का विशेष आभार रहा.













