
जमशेदपुर : नोटबंदी के पांच साल पूरे होने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह द्वारा एग्रिको गोलचक्कर मे काला दिवस के रूप में मनाया गया. उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा गलत फैसले लेकर पूरी जनता को परेशान और ठगने का काम किया गया, नोटबंदी से बड़े- छोटे व्यापारी, आम जनता, को काफी नुकसान झेलना पड़ा, देश का अर्थव्यवस्था चरमरा गया। आम जनता जानना चाहती है कि मोदी जी काला धन कब लाएंगे ? कार्यक्रम में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. कार्यक्रम में गुरदीप सिंह, सत्यम सिंह, नीरज सिंह, भवानी सिंह, धीरज सिंह, नीरज साहू, बिपिन बिहारी, कुलदीप सिंह, राहुल, राजीव यादव, अभिषेक मुखी, अमित भारती, रोशन आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.














