
जमशेदपुर : “मैं माता पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, अगले जन्म मैं फिर से इन्ही का बेटा बनू और एक अच्छा बेटा बनकर दिखाऊ.” ये सारी बातें जमशेदपुर के सोनारी निवासी जयदीप वर्मा (36) ने आत्महत्या करने से पहले लिखी थी. सोमवार को जयदीप ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब उन्होंने उसके कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद पाया. जयदीप के जीजा ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारकर तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में जयदीप ने लिखा है कि वह अपने परिजनों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, परिजन उसके काम से नाखुश है पर वह अगले जन्म में फिर से आएगा और मां बाप के उम्मीदों को पूरा करेगा. इसके लिए उसने किसी को दोषी नहीं माना है. जयदीप फिलहाल कोई काम नहीं करता था. उसने शादी भी नही की थी. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस शव को परिजनों को सौंप देगी. वह पहले पत्रकारिता भी करता था जबकि काफी दिनों तक कांग्रेस से भी जुड़े थे.














