
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को माइकल जॉन सभागार में कोल्हान स्तरीय कांग्रेस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा राज्य के चारों मंत्री सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे जमशेदपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सभी का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया ओबीसी मोर्चा के दौरान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के बगावती तेवर से कार्यक्रम में थोड़ी बाधा जरूर उत्पन्न हुई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यक्रम में विचारों का आदान प्रदान हुआ. पार्टी के नेता मंत्री कार्यकर्ताओ को सूबे में एक आंदोलन बन काम करने की सलाह दी. संवाद कार्यक्रम में थानेदार, बीडीओ, सीओ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बात सुनने- सुनाने, और बातों को मनवाने तक नेताओं का फोकस रहा. सवांद समाप्ति के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान चाहती है जिसको लेकर विधान सभा वाइज कार्यक्रम तय किया गया है. पार्टी सूबे की लगभग मामलों पर अपना पर अपना पक्ष रख चुकी है. पार्टी में कोई गुटबाजी नही है. कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. वही सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा पार्टी में बड़े गुणी व्यक्ति का अगमन हुआ है, प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष से काफी सीखना है. मंत्री बदल पत्र लेख ने बताया पार्टी में सदस्यता अभियान और आने वाले लोकसभा चुनाव में बल देने की कवायद की जाएगी. झारखंड की राजनीति में इकलौती कांग्रेसी सांसद गीता कोड़ा ने कहा जनता का काम नही करने वाले पदाधिकारी वर्तमान समय मे सरकारी पदों पर बैठे है जिसमे कार्यक्रताओं को काफी कठिनाई होती है जिसे ठीक करने के लिए मंत्रियों को कहा गया है. वैसे देखना अब यह होगा कि इस संवाद कार्यक्रम से कांग्रेस कार्यकताओं के जोश में इजाफा आएगा या फिर राजनीति पटल पर अपने पुराने अंदाज में राजनीति करती है कांग्रेस. (नीचे देखे पूरी खबर)

संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम ने कहा सरकार और संगठन में जो भी कमियां है और जो खाई है उसको कैसे दूर किया जाए, इसपर मंथन किया जा रहा है. हम कांग्रेस की विचारधारा को कैसे लोगों तक प्रचार- प्रसार करे इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई. मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का एक अलग ही इतिहास है, उस इतिहास को कैसे नौजवानों तक पहुंचाएं, आजादी की लड़ाई से लेकर भारत निर्माण से लेकर अनेक कहानियां हैं. कांग्रेसियों ने रिम्स बनाया, रेलवे का निर्माण किया और अब सारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है. कांग्रेस ने देश को संपत्ति देने का काम किया, केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बेचा जा रहा है जो जनता के हित में नहीं है. वहीं पार्टी में विवाद के सवाल पर मंत्री ने कहा पार्टी में सभी को अपना विचार रखने की आजादी है. किसी को नाराजगी है, तो वे पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं.






