
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित धर्म कांटा के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर पास ही मौजूद पीसीआर वाहन ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नही हो पाई है. इधर सूचना पाकर उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की. मिली जानकारी के अनुसार युवक स्कूटी से जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना 11.30 की बताई जा रही है.






