
जमशेदपुरः 28 मार्च को आजसू महिला मोर्चा की बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता महिला अध्यक्षा सुधा रानी बेसरा ने की. उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम जिस तरह जनता से किये वादा खिलाफी कर रहे है इससे यह प्रतीत होता है कि उनके पास कोई विजन नही है और ना ही कोई विकास के मानक है. राज्य की जनता उनके उदासीन रवैया से खफा है. आजसू महिला मोर्चा ने उनके कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि समय से पूर्व उनके कार्यशैली में सुधार नही हुआ तो आजसू महिला शक्ति उन्हें चूड़ी बिंदी भेंट करने का कार्य करेगी.(नीचे भी पढ़े)

जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या ने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य में महिलाओं के लिये 50 फीसदी आरक्षण की मांग उठाई थी और महिलाओं के विकास और स्वालम्बी बनाने के लिए चूल्हा कमिटी से लेकर सहिया दीदी,आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के रूप में समाज को नई दिशा देने का कार्य किये और इस राज्य के विकास में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था लेकिन राज्य के वर्तमान मुखिया लूट खसोट में संलिप्त है उन्हें महिलाओं युवाओ और बेरोजगारों से कोई मतलब नही रह गया है.(नीचे भी पढ़े)
जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राज्य के महिलाओं की बड़ी आबादी आजसू के साथ है क्योंकि उनका विश्वास सुदेश के प्रति है और उनके विश्वास और खरे उतरने का प्रयास सदैव करते है इस कड़ी में महिलाओं को स्वालम्बी बनाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य के दूरदर्शी सोच रखने वाले सुदेश महतो के हाथों को मजबूत करने और जिला में आंदोलन को सशक्त करने के लिये महिला सम्मेलन आवश्यक है जो आगामी 24 अप्रैल को किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में मुख्य रूप से कंचन देवी, सावित्री देवी, मंजू राज, रुबी प्रसाद, लाडली बेगम, विभा शर्मा, रीना सिंह, विधावती चंद्रा,अनिता देवी, लक्ष्मी देवी, सविता कुमारी, अरुणा तिवारी, कनिका देवनाथ, प्रभा हांसदा, एम चक्रवर्ती, जे कुंडू,लखी राय, पोम्मी सिंह, मौसमी दास, सुधा रानी बेसरा, रानी देवी, तिलोत्तमा पोद्दार, मुक्ति मार्डी, माया यादव, लक्ष्मी देवी, साधना कालिंदी,समेत अन्य मौजूद थीं.












