• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur prakash parv- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन की सेवा को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की महत्वपूर्ण बैठक,गुरु महाराज जी के तस्वीर वाले बैनर ना लगाने की अपील

November 14, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व (24 नवंबर) के उपलक्ष्य में सोनारी गुरुद्वारा से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन की तैयारियों और संगत की सेवा को लेकर शनिवार को साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. सभा के प्रधान अमरीक सिंह की गैर उपस्थिति में,बैठक की अध्यक्षता सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह ने की,जिसमें शहर की विभिन्न नौजवान सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए.बैठक की शुरुआत सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास कर आरंभ की,उपरांत सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्खू ने पिछली बैठक की कार्रवाई को सदस्यों के बीच रखा एवं सभा की इकाइयों के बीच आगामी नगरकीर्तन की सेवा का विस्तार किया, जिसमें फ्रंट ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा की जिम्मेदारी टूइलाडुंगरी,पालकी साहिब के पीछे रस्से की सेवा गौरी शंकर रोड एवं सीतारामडेरा को दी गयी है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही झंडे की सेवा के लिए बारीडीह एवं सीतारामडेरा पालकी साहिब की सेवा के लिए मानगो, फ्रंट से लेकर पालकी साहिब तक बाई तरफ बिरसानगर, कीताडीह, संतकुटीया, फ्रंट से लेकर पालकी साहिब तक दांयी तरफ की जिम्मेदारी बर्मामाइंस,मनीफिट,टेल्को को,साथ ही पालकी साहिब से आखिर तक बायी तरफ सरजामदा,जेम्को, गोलपहाड़ी व पालकी साहिब से आखिर तक दांयी तरफ साकची,सुन्दरनगर,गम्हरिया को सौंपी गयी है. इसके अलावा सभा की ओर से नगर कीर्तन के कंट्रोलर के लिए अमरीक सिंह , दमनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, सतविंदर सिंह, सिमरन भाटिया व सुखवंत सिंह को दी गयी है.नगरकीर्तन की तरकीब लगाने की सेवा के लिए हरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरनाम सिंह, अमनजोत सिंह, गुरबचन सिंह राजू व मनिंदर सिंह को दी गयी है.बैठक की अध्यक्षता कर रहे दमनप्रीत सिंह ने कहा कि सोनारी गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा साहिब तक निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन को अनुशासित और भव्य बनाने में नौजवान सभा के सदस्य अग्रणी भूमिका निभाएंगे. साथ ही उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों से अपील की है कि गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर ना लगाए. (नीचे भी पढ़े)

सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान आम नागरिकों और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ सभा के सदस्य यातायात संचालन में सहयोग करेंगे. सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्खू ने सभी स्वागत स्टॉल आयोजकों और संगत से विनम्र अपील की है कि नगर कीर्तन में आतिशबाजी और सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न करें. लंगर व जलपान वितरण के बाद सड़क की सफाई के लिए सिख संगत का स्वच्छता दल भी साथ चलेगा.सभा के सक्रिय सदस्य एवं नगरकीर्तन के कंट्रोलर इंदरजीत सिंह इंदर ने जानकारी दी कि पैदल चल रही संगत की सुविधा के लिए सभा के सदस्यों की गाड़ी में शीतल जल और एंबुलेंस व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था में सभा अपना पूर्ण योगदान देगी.इस अवसर पर सभा के चेयरमैन सह बैठक के अध्यक्ष दमनप्रीत सिंह,महासचिव रंजीत सिंह,सुखवंत सिंह,सिमरन भाटिया,जगप्रीत सिंह जेडी, अमनजोत सिंह, गुरबचन सिंह राजू, जगजीत सिंह जग्गी, सतविंदर सिंह, हरमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जुझार सिंह, मनिन्दर सिंह, हरजीत सिंह समेत सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे. अंत में कदमा नौजवान सभा के जगजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल
खबर

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

November 14, 2026
jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Next Post
Jamshedpur two arrested with 23.94 kg marijuana : मानगो में 23.94 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, पुलिस इसके पीछे के नेटवर्क की कर रही पड़ताल

jamshedpur chhath puja-टुइलाडुंगरी में छठ व्रतधारियों के बीच सूप,फल समेत पूजन सामग्री का वितरण, संजय शाह व सौरभ राम परिवार की ओर से किया गया नि:शुल्क सेवा कार्य

Jamshedpur hunger strike against ucil : यूसिल के खिलाफ हितकू में आरंभ बेमियादी अनशन में कूदी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, झामुमो नेता पलटन मुर्मू का साथ मिलने से आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News