• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-25th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 25 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-friday-25th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 25 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
जिन लोगों ने लाभ कमाने के उद्देश्य से पहले जमीन खरीद कर रखी थी, वैसे लोगों को आज जमीन का खरीददार मिल सकता है। जो जमीन बेचकर अच्छा धन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कुछ दुविधा होगी, जो आपको एकाग्रचित्त नहीं होने देगी। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन स्वर्ग में बनाया जाता है। आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने अरमानों पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे अधिक आनंद मिलता है।

वृष राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों को बरबस आकर्षित करेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है। आपको धन लाभ हो सकता है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से शेयर करने का सही समय नहीं है। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की आवश्यकता भी होती है। अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है।

मिथुन राशि
आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। हड़बड़ाहट में कोई निर्णय न लें, खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। आपको ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। रोमांस के लिहाज से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

कर्क राशि
आज आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। नई परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर भड़ास निकाल सकते हैं।

सिंह राशि
आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई अवश्यक काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों का आकलन करें।। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

कन्या राशि
दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को निमंत्रित करे। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। बिना गहराई से जांच पड़ताल किए किसी व्यावसायिक या कानूनी पेपर पर हस्ताक्षर न करें। आपका मित्र आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे वो नाराज हो सकता हैं। आज उनकी नाराजगी दिख सकती है।

तुला राशि
आज नकारात्मक रवैयों को दरकिनार कर दें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। दीर्घावधि लाभ के लिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन के कई फायदे भी होते हैं और आप आज हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आप सेहत की चिंता करना छोड़ दें। आज आप अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। खरीदारी करते वक्त प्रयास करें कि जरूरत के सामान ही खरीदें जाएं। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। आप किसी व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

धनु राशि
आज रचनात्मक कार्य आपको शांति व सुकून देगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

मकर राशि
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा।

कुंभ राशि
जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं। उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क का लाभ लेना चाहिए। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं।

मीन राशि
आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच अवश्यक है। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आज आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026

September 27, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026

September 26, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026

September 25, 2026
Next Post

sail-union-meets-central-steel-minister-केंद्रीय इस्पात मंत्री ने की सेल की विभिन्न यूनियनों के साथ बैठक, अलॉय स्टील प्लांट का नहीं होगा निजीकरण, कर्मचारियों के बेहतर वेतन समझौता का मंत्री ने दिया भरोसा, केंद्रीय मंत्री से मिले आजसू सांसद

tata-steel-recruitment-exam-टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों की बहाली परीक्षा का कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, एमडी तक पहुंचा तैयार रिजल्ट

tata-steel-recruitment-exam-टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों की बहाली परीक्षा का कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, एमडी तक पहुंचा तैयार रिजल्ट

Saraikela-Kapali-Firing-Case : मेडिकल दुकानदार ने नशीली दवा नहीं दी थी तो जल्ला फिरोज ने की थी फायरिंग, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

Saraikela-Kapali-Firing-Case : मेडिकल दुकानदार ने नशीली दवा नहीं दी थी तो जल्ला फिरोज ने की थी फायरिंग, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur lic building fire breaking : बिष्टुपुर के एलआईसी बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, भारी नुकसान, देखिये – video

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026

Xlri student died in hostel room : एक्सएलआरआई के छात्र की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, यह थी मौत की वजह

Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

Jamshedpur marine drive accident : सोनारी के मरीन ड्राइव हादसा : सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News