• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-sunday-3rd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 3 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-sunday-3rd-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 3 जुलाई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। दोस्तों से सहज अवस्था में बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है।बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप स्वयं को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का कड़ा और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

वृष राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। आज आपका प्रेमी आपसे दूर हो रहा है।

मिथुन राशि
अपने नकारात्मक व्यवहार के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही समय है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता पर नकारात्मक असर ड़ाला है। अतिरिक्त धन को जमीन जायदाद में निवेश किया जा सकता है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। आज आपका जीवनसाथी बहुत ध्यान रखेगा। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

कर्क राशि
अवसाद के विरुद्ध आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। पढ़ाई के नाम पर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जीवन में आगे आपको पछताना न पड़े। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें। बिना किसी का साथ मिले भी आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

सिंह राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफा आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें। दिन खत्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएं, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

कन्या राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी प्रयास कर सकता है। आज आप अपने देश से जुड़ी कुछ जानकारियों को जानकर चकित हो सकते हैं।

तुला राशि
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी किसी भी वाधा को पार कर सकती हैं। किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर निर्णय करें कि आप किसके साथ बाहर जाने वाले हैं।

वृश्चिक राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी राहत महसूस करेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी स्वतंत्र जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कने तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आज अपने घर की छत में लेटकर खुले आसमान को निहारना आपको अच्छा लगेगा। आज आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय होगा।

धनु राशि
अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि
हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको अवश्यक आराम देगा। आप भाग्यशाली हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। टीवी पर मूवी देखना और अपने नजदीकी लोगों के साथ गप्पे मारना। इससे बेहतर और क्या हो सकता है?

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आपका तनाव काफी हद तक खत्म हो सकता है। खास लोग ऐसी किसी भी योजना में धन लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आज यह संभव हो सकता है। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ अस्तित्व का आनन्द लें और अहंकार भाव से स्वयं को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।

मीन राशि
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहायता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने भावनाएं दूसरों के साथ साझा करने से लाभ मिलेगा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आई है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जाएगी।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
Chakradharpur-Railway-RPF-News : चक्रधरपुर रेल मंडल में ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत आरपीएफ ने 30 दिनों में साढ़े 25 लाख का गांजा पकड़ा, 34 तस्कर भेजे गए जेल

Chakradharpur-Railway-RPF-News : चक्रधरपुर रेल मंडल में 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत आरपीएफ ने 30 दिनों में साढ़े 25 लाख का गांजा पकड़ा, 34 तस्कर भेजे गए जेल

Jamshedpur : आजादनगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और सोनारी पुलिस ने पासवान हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर किया इश्‍तेहार चस्पा, मोहल्ले में बजाए ढोल नगाड़े

Jamshedpur : आजादनगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और सोनारी पुलिस ने पासवान हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर किया इश्‍तेहार चस्पा, मोहल्ले में बजाए ढोल नगाड़े

jamshedpur-gun-shot-गोविंदपुर से आगे आसनबनी में अपराधियों ने बिरसानगर के युवक को मारी गोली, बारीडीह की गर्ल फ्रेंड के साथ गया था मंदिर, रास्ते मे छाती में मारी गोली

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News