• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-13th-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 अगस्त 2022

horoscope-know-your-day-saturday-13th-august-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 अगस्त 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आप खाली समय पढ़ने का आनंद ले सकेंगे। अगर आप छात्र हैं, और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। यह अच्छा समय है जो आपके लिए सफलता और खुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुजार होना चाहिए। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा। जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। आपका कोई दोस्त आज आपकी जमकर तारीफ कर सकता है।

वृष राशि
आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला बकाया अब तक वापस नहीं किया है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।

मिथुन राशि
ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

कर्क राशि
अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है। रात के वक्त आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल सकते हैं क्योंकि आपके दिमाग में कोई उलझन रहेगी और आप उसका हल नहीं ढूंढ पाएंगे।

सिंह राशि
खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।

कन्या राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और संत्वना देगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे, जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खुबसूरत परिवर्तन हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।

तुला राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राईज मिल सकता है। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई जबरदस्त और सृजनात्मक हों।

वृश्चिक राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक्त देंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकता है।

धनु राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का आनंद ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताजा महसूस करेंगे।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका अधिक ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। अपने जीवनसाथी के स्नेह से भीगकर आप खुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। आज आपका व्यक्तित्व लोगों को निराश कर सकता है। इसलिए आपको अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव करने की जरुरत है।

कुंभ राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी या प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने निर्णय बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएं, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
Lohardaga-Breaking : लोहरदगा पुराना पुलिस लाइन में जवान ने गोली मार कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Lohardaga-Breaking : लोहरदगा पुराना पुलिस लाइन में जवान ने गोली मार कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur-Rural : मुसाबनी में दो क्वार्टरों में छापामारी कर 142 बोतल शराब व बीयर जब्त, एक महिला गिरफ्तार, एक फरार

Jamshedpur-Rural : मुसाबनी में दो क्वार्टरों में छापामारी कर 142 बोतल शराब व बीयर जब्त, एक महिला गिरफ्तार, एक फरार

Jamshedpur : टाटा स्टील के ट्रांसपोर्टर को राखी भेज कर मांगी गयी रंगदारी, नहीं देने पर जान मारने की धमकी, क्या है पूरा मामला-पढ़ें

Jamshedpur : टाटा स्टील के ट्रांसपोर्टर को राखी भेज कर मांगी गयी रंगदारी, नहीं देने पर जान मारने की धमकी, क्या है पूरा मामला-पढ़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural sad news: बहरागोड़ा के सेवानिवृत्त शिक्षक की बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास

jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural sad news: बहरागोड़ा के सेवानिवृत्त शिक्षक की बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Jamshedpur border area police action – कपाली फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास

jamshedpur rural- विश्व पर्यावरण दिवस पर चाकुलिया गौशाला परिसर में भाजपाइयों ने किया पौधरोपण

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के बेनाशोली में मुखिया के प्रयास से लगा ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

Tata steel hsm environment day : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस, मुख्य परिसर में लगाये पौधे

Jamshedpur bjp sonari – भाजपा सोनारी मंडल की संगठनात्मक बैठक में भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलेंगे : दिनेश कुमार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News