जमशेदपुर : मुसाबनी थाना अन्तर्गत लाइन क्वार्टर, राजीव चौक, सुरदा में दो महिलाओं के द्वारा अपने-अपने क्वार्टर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में सूचना थाना स्तर से वरीय पदाधिकारी को दी गई। तत्पश्चात आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा लाइन क्वार्टर, राजीव चौक, सुरदा स्थित विजय लामा के क्वार्टर में छापामारी कर अवैध शराब की 79 बोतलों को बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही उक्त शराब की अवैध रूप से बिक्री करनेवाली महिला को गिरफ्तार किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त सूचना के आधार पर पड़ोस की ही एक अन्य महिला के क्वार्टर में भी छापामारी की गई, जिसमें उक्त महिला क्वार्टर से पहले ही भाग चुकी थी, उस महिला के क्वार्टर से शराब एवं बीयर की 63 बोतलों को बरामद कर जब्त किया गया। दोनों महिलाओं के विरूद्ध अवैध रूप से अपने क्वार्टर में शराब की बिक्री करने के आरोप में मुसाबनी थाना में मामला दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।







