• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-27th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 27 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-27th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 27 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से विवेचन करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन समय हैं। अपने जीवनसाथी की प्यार भरा व्यवहार के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं।

वृष राशि- आज भागम भाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। आपको बच्चों या स्वयं से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने जीवनसाथी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

मिथुन राशि- आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि
आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपकी परेशानी आपके लिए बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं।

सिंह राशि- आज कुछ योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचाएंगी। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का नजायज फायदा न उठाने दें। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

कन्या राशि- आज कुछ अवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और आर्थिक लाभ देगी। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। सेहत के लिहाज से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

तुला राशि- आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप अधिक सफल नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक प्रशंसनीय है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पायेंगी, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।

वृश्चिक राशि- बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए सकारात्मक सोच अवश्यक है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा-स्तर जबरदस्त रहेगा। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

मकर राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शांति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार के भाव से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी खराब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।

मीन राशि- आज स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नचित रहना ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज के दिन रोमांस के लिहाज से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,

सम्पर्क – +919508341776,+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 सितंबर 2026

September 1, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

August 31, 2026
Next Post

tata-motors-block-closure-टाटा मोटर्स में फिर से एक दिन का लिया गया ब्लॉक क्लोजर, लगातार बंदी से कर्मचारियों को भी नुकसान

Saraikela : सरायकेला के टेंटोपोशी में विशेष समुदाय के युवकों ने की किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर माता-पिता की पिटाई, महापंचायत बुलानी पड़ी, फिर क्या हुआ पढें

Saraikela : सरायकेला के टेंटोपोशी में विशेष समुदाय के युवकों ने की किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर माता-पिता की पिटाई, महापंचायत बुलानी पड़ी, फिर क्या हुआ पढें

West-Singhbhum-Youth-Congress : पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने जिला कमेटी का किया विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News