जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह मेमोरियल मीडिल स्कूल में बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया. बच्चों को मिठाई एवं दीप देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया. (नीचे भी पढ़े)

संस्था की संरक्षक नीरू सिंह ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि खुशियां बांटने, जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाने और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देने का पर्व है. बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना एक सुखद अनुभव है. उन्होंने कहा कि भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी. इसमें नीरू सिंह, अनिता, अर्पना, रीवा सिंह, मोहिनी सिंह एवं दीपसीखा आदि सदस्य उपस्थित रहे.












