
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

वृष राशि- आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपके नये दोस्त बन सकते है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी आपको पाकर स्वयं को खुशनसीब समझता है, इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

मिथुन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और चेहरे से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरुरतों के अनुसार स्वयं को ढालें। प्यार बहार की तरह है, फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

कर्क राशि- अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भडकेगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जीवन में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

सिंह राशि- आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है, जिसके चलते पुरानी खुशनुमा यादें फिर तरोताजा होंगी। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खुबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी खुबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है।

कन्या राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत लाभ होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

तुला राशि- आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों को शामिल किया जाना चाहिए। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को आवश्यकता से अधिक गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की जरूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परेशानियों का डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आपको खुशियों से भरी शादीशुदा जिंदगी की अहमियत का एहसास होगा।

वृश्चिक राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही समय है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को समाप्त कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहां तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

धनु राशि- अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। इससे आपको समाजिक जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

मकर राशि
दोस्त से मिली प्रशंसा, प्रसन्नता का माध्यम बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपनी जिंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो स्वयं तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए हमदम से भी बढ़कर है। उन पर गौर करें, यह बात आपको स्वयं दिख जाएगी।

कुंभ राशि
अवांछित विचार दिमाग में छा सकते हैं। स्वयं को शारीरिक व्यायाम का आनंद लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। लम्बे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। मस्त रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

मीन राशि- स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा। जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार संभव है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,
सम्पर्क – +919508341776,+919431339858



