जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी एक युगपुरुष थे. उनकी याद में टाटा स्टील क्या कुछ ऐसा कर सकती है कि सालों साल तक उनकी यादें जमशेदपुर और आसपास के लोगों के जेहन में रहे क्योंकि वे एक रोल मॉडल रहे है. यह बातें श्री नरेंद्रन ने टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में कहीं. श्री नरेंद्रन एचएसएम के कर्मचारी अनवर अहमद द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहीं. श्री अहमद ने कहा कि डॉ जेजे ईरानी से वे कई बार मिली है. उन्होंने बताया कि डॉ ईरानी कंहते थे कि अगर बीमारी बड़ी है तो कड़वी दवाई पीना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उनकी याद में जमशेदपुर में उनकी यादों से जुड़ी कुछ चीजें जरूर रखी जानी चाहिए. एमडी ने कहा कि हम लोग उसकी योजना बना रहे है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि यह आसान है कि हम लोग लोकप्रिय फैसला लें, लेकिन डॉ ईरानी के पास यह दम था कि वे कड़े फैसले संस्था और कर्मचारी के हितों में लेते रहे थे.
टाटा स्टील को मिला नालंदा यूनिवर्सिटी से बड़ा आर्डर, कई नयी उपलब्धियां
टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में एमडी ने कहा कि पहली बार हाउसिंग सोल्यूशन को लेकर नालंदा यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स की ओर से उनको आर्डर आया है. फैब हाउसिंग सोल्यूशन के जरिये बेहतर अवसर मिला है. उन्होंने बताया कि नीलांचल इस्पात की खरीददारी के बाद वहां बिलेट का प्रोडक्शन शुरू किया गया है. रिबार सेलिंग भी नवंबर तक स्टार्ट हो जायेगा. उन्होंने कहा कि कलिंगानगर में रिस्पांसिबल स्टील स्टेज 1 का ऑडिट किया जायेगा, जिस तरह जमशेदपुर में कराया गया है. इस दौरान एचएसएम के राकेश ने कहा कि वे सवाल नहीं बल्कि एचएसएम के पिछले माह प्लांट में रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है, जो 25 साल पुराने मशीन से हुआ है. एमडी ने इसके लिए सारे कर्मचारी को बधाई दी और कहा कि वे एचएसएम का हर दिन रिपोर्ट लेते है, जिसके तहत अभी 14 हजार टन प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है, जो खुशी की बात है.





