
मेष राशि
आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आपका हंसमुख स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को शानदार बना देगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आप और आपका हमसफर आज एक-दूसरे की खुबसूरत भावनाओं को व्यक्त कर सकेंगे।

वृष राशि
आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई संतुष्टि होगी। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुंदर लगेगा।

मिथुन राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएं। यह आपको और आपके परिवार को प्रसन्नता और दिली सुकून देगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

कर्क राशि
आपको लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को व्यवस्थित कर देगा। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ खास करने की योजना बनाएं। इसके लिए वे आपकी प्रशंसा करेंगे। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ देंगे। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें दरकिनार करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकेंगे।

कन्या राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। आपका हंसमुख स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण सफलता से नवाजा जाएगा। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती न करें। अपनी जीवन और सेहत का सम्मान करें। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। शाम को रसोई के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। आवश्यकता के समय तेजी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को जिवंत कर सकता है।

वृश्चिक राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस तोहफे के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

धनु राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। दीर्घावधि लाभ के विचार से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद भेंट होगी। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

मकर राशि
स्वयं अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कुंभ राशि
अत्याधिक यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। लम्बे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की आवश्यकता है।

मीन राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आज आपके पास वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त अवसर हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858


