• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-3rd-October-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 अक्टूबर 2023

अक्टूबर 2, 2023
in राशिफल
0
Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-3rd-October-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 अक्टूबर 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

मेष राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अचानक मिली कोई अच्छी सूचना आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

वृष राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा प्रसन्नता देंगे, नहीं तो बाकी दिन उबाऊ और नीरस गुजरेगा। प्रेम-संबंध में स्वतंत्र व्यवहार करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी लाभ पहुंचाएगी। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन मंगलमय हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

मिथुन राशि
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर कड़ा जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां शानदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अधिक तनाव न लें और आराम करें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

कर्क राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनके मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पायेगा। आपको अनुभव होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत मजेदार है।

सिंह राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

कन्या राशि
आप आज स्वयं को प्रतिदिन की अपेक्षा कम ऊर्जावान अनुभव करेंगे। स्वयं को आवश्यकता से अधिक काम के नीचे न दबाएं, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जीवन में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

तुला राशि
आपका मनमौजी व्यवहार सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा लाभ न उठाने दें। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप आवश्यकता से अधिक संवेदनशील रहेंगे, आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपके जीवनसाथी की नकारात्मक व्यवहार दिन भर आपको उदास रख सकता है।

धनु राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को नियंत्रण में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आपके नजदीकी लोग निजी जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जायेगा।

मकर राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का सकारात्मक सोच आपका दिन बना देगा। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जायेंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से आज बचें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूयेगा। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलाएगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

मीन राशि
आज अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने की महक और प्रसन्नता के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

संबंधित खबरें

  • Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 202625 नवम्बर 2026
  • Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 202625 नवम्बर 2026
  • Horoscope Know Your Day Tuesday-24th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 नवंबर 202624 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: राशिफल
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

नवम्बर 25, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

नवम्बर 25, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday-24th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday-24th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 24 नवंबर 2026

नवम्बर 24, 2026
Next Post
Jamshedpur police success – बर्मामाइंस पुलिस को मिली कामयाबी, आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जिंदा कारतूस समेत देशी पिस्टल जब्त, देखें video

Jamshedpur police success - बर्मामाइंस पुलिस को मिली कामयाबी, आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जिंदा कारतूस समेत देशी पिस्टल जब्त, देखें video

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-4th-October-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 अक्टूबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-4th-October-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 अक्टूबर 2023

Jamshedpur crime – मानगो में शराब पीने से मना करने पर युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur crime - मानगो में शराब पीने से मना करने पर युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार और पुराना बाजार मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण...

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ने अपना 77वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. वर्ष 1950 में राष्ट्र को समर्पित यह...

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर: सिखों के प्रथम गुरु, धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर...

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में...

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के खिलाफ आयकर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी...

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित बाबू टोला में 24 वर्षीय युवती की मौत से...

IRCTC scams-आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद को हाई कोर्ट से झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार

IRCTC scams-आईआरसीटीसी घोटाले में लालू प्रसाद को हाई कोर्ट से झटका, आरोप तय करने का आदेश बरकरार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 26, 2026

नयी दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दी है. तीनों...

Jamshedpur bjp : बिरसानगर में बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा में उबाल, डीवीसी कार्यालय का घेराव 28 नवंबर को

Jamshedpur bjp : बिरसानगर में बिजली की समस्याओं को लेकर भाजपा में उबाल, डीवीसी कार्यालय का घेराव 28 नवंबर को

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर की विभिन्न बस्तियों में जगह-जगह लटकते बिजली के तार, जर्जर तारों की मरम्मत में लापरवाही,...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, जुर्माना वसूला

Jamshedpur csir nml : सीएसआइआर-एनएमएल ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल, कहा – सात दशकों से अधिक की संस्थान की यात्रा गर्व और प्रेरणा का विषय

jamshedpur sikh samaj-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान,गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

Jamshedpur seminar on anandmath : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विवि के तत्वावधान में आनंदमठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने आनंदमठ के साहित्यिक सांस्कृतिक पहलुओं पर रखे अपने विचार

Jamshedpur income tax protest : आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Adityapur suicide : आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, चांडिल की रहने वाली थी युवती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News