चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार और पुराना बाजार मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया था. सड़क अतिक्रमण होने के कारण सड़क पर आवागमन करने में वाहन चालक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. गुरुवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण को मुक्त कराया गया और कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. (नीचे भी पढ़े)
पदाधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क अतिक्रमण करने पर सख्त निर्देश दिया गया की आगे ऐसा करने पर संबंधित दुकानदार और लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर सीओ नवीन पूर्ति,नपं कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, थाना प्रभारी राजेश कुमार, सिटी मैनेजर अनंत खलखो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
















