मेष राशि
आज आप स्वास्थ्य रहने के लिए योग और खेल को प्राथमिकता देंगे। आवश्यकता से अधिक धन खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। लगता है कि आपके वरिष्ठ, आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा विशेष काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
वृष राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि स्वास्थ्य रहने के लिए यह परम आवश्यक है। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
मिथुन राशि
ख्याली पुलाव पकाने में समय बर्बाद न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आपके भाई-बहनों व परिवार के सदस्य में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकते है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप आवश्यकता से अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। छात्रों के दिमाग में आज प्यार का खुमार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। जरूरत के वक्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है।
कर्क राशि
कामकाम में आपकी तेजी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ध्यान रखते हैं। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी या पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी। जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।
सिंह राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे ब्यतित करें। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है।
कन्या राशि
जीत का जश्न आपके दिल को उत्साह से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख्याल है, आपको तनाव दे सकती है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अत्याधिक खर्च की वजह से जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
तुला राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आपके हंसने-हंसाने का तरीका आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य को लेकर अधिक देखभाल की आवश्यकता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आराम तथा प्रसन्नता देंगे, नहीं तो बाकी समय उबाऊ और नीरस गुजरेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। आप अपनी दबी पहचान का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
धनु राशि
अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मजबूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। माता पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखें।
मकर राशि
आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की भाग्य को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।
कुंभ राशि
आज आवश्यकता से अधिक खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचने की आवश्यकता है। आपको अपना समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। प्यार एक ऐसा भावना है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं, लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जीवन की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। स्वयं को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं।
मीन राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज आपको बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को ढालें। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता दिख रहा है। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।


