जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह ग्वाला बस्ती स्थित बाबा फैंसी स्टोर के मालिक के आवास और दुकान पर अपराधी ने अंधाधुंध फायरिंग की है. वैसे यह फायरिंग का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. बताया जा रहा है कि अपराधी चार की संख्या में थे और रात के लगभग 11:00 बाबा फैंसी स्टोर के मालिक के घर पर फायरिंग की और उसके बाद दुकान में तोड़फोड़ की. हालांकि इस घटना में फैंसी स्टोर के मालिक के लड़का बाल बाल बच गया. (नीचे भी पढ़े)
वही यह घटना 26 अक्टूबर के रात की है. उधर इस घटना के बाद सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया. लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन दोनों को छोड़ दिया गया. हालांकि इस मामले में बाबा फैंसी स्टोर के मालिक में एसपी को भी लिखित शिकायत की लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है. वैसे पूरा परिवार दहशत में है और अपराधी खुलेआम बस्ती में घूम रहे है. (नीचे भी पढ़े)
अब सवाल यह उठना है की जमशेदपुर की पुलिस कितना कमजोर है कि अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहा है. खैर बात कुछ भी हो लेकिन फायरिंग के बाद ग्वाला बस्ती में दहशत व्याप्त है और 27 अक्टूबर की सुबह से दुकान बंद है लोग दहशत में है.












