• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 27, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel masti ki pathshala : मस्ती की पाठशाला जमशेदपुर के 47 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में 100 फीसदी उत्तीर्णता दर के साथ एक और कीर्तिमान बनाया, जानिये क्या है मस्ती की पाठशाला और कैसे बच्चों को बना रहा शिक्षा समृद्ध

May 12, 2026
in कारपोरेट व यूनियन, खबर
0
Tata steel masti ki pathshala : मस्ती की पाठशाला जमशेदपुर के 47 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में 100 फीसदी उत्तीर्णता दर के साथ एक और कीर्तिमान बनाया, जानिये क्या है मस्ती की पाठशाला और कैसे बच्चों को बना रहा शिक्षा समृद्ध
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मस्ती की पाठशाला के 47 छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की. इन 47 छात्रों में से 55 प्रतिशत छात्राएं थीं, और सभी विद्यार्थी पहले पीढ़ी के शिक्षार्थी हैं, यानी अपने परिवार में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले सदस्य. इनमें से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 20 ने द्वितीय श्रेणी और 5 छात्रों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की, जिससे कुल 100 प्रतिशत उत्तीर्णता दर दर्ज हुई. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले 22 छात्रों में से 13 छात्राएं हैं, जो यह दर्शाता है कि समय बदल रहा है और अब लड़कियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है. पिछले वर्ष, मस्ती की पाठशाला ने अपनी पहली बैच के आठ छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में सफल होते देखा, यह उस कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि थी जिसे एक दशक पहले शुरू किया गया था. आज इन छात्रों में से कुछ ने टमर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) से अपना कोर्स पूरा कर लिया है और उन्हें पहली नौकरी का प्रस्ताव भी मिल चुका है, जबकि बाकी छात्र उच्च शिक्षा की राह पर अग्रसर हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मस्ती की पाठशाला, टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य उन बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है जो कभी जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों में बाल श्रम से गुज़र रहे थे. यह कार्यक्रम नियमित काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों को यह समझाने में मदद करता है कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अपने परिवारों को भी पीढ़ियों से चली आ रही गरीबी के चक्र से बाहर निकाल सकते हैं. जब बच्चे पूरी तरह से आश्वस्त हो जाते हैं और शिक्षा अपनाने का निर्णय लेते हैं, तो उन्हें दो विकल्प दिए जाते हैं, पहला, आवासीय ब्रिज कोर्स जिसमें छात्रावास जैसी व्यवस्था होती है और जहाँ शिक्षक, मार्गदर्शक और परामर्शदाता हमेशा उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं. दूसरा विकल्प है गैर-आवासीय ब्रिज कोर्स, जो उन बच्चों के लिए है जिनके पास सुरक्षित घर होता है। वे दिन में कक्षाएं अटेंड करते हैं और शाम को घर लौट जाते हैं. इस विकल्प में भी नियमित काउंसलिंग और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाता है ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बना रहे और वे पढ़ाई में लगातार आगे बढ़ सकें. इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे एक महत्वपूर्ण योगदान उन समर्पित शिक्षकों का भी है, जिन्होंने न जाने कितनी बार सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और झुग्गियों में जाकर इन बच्चों की पहचान की. उन्होंने न सिर्फ उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया, बल्कि बार-बार समझा कर, हौसला देकर, और जीवन में कुछ कर दिखाने का सपना दिखाकर उनमें आत्मविश्वास जगाया। वे हर रोज़ इन बच्चों की शरारतों और चुनौतियों का सामना करते रहे, बिना थके, बिना रुके, जब तक सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य नहीं हो गया. भावुक लहजे में मस्ती की पाठशाला से शुरुआत से जुड़ी शिक्षिका साबित्री मुर्मू ने कहा कि इस मुकाम तक बच्चों को पहुंचाने में बहुत धैर्य, समझदारी और लगातार काउंसलिंग की जरूरत पड़ी. इन सभी बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और बुद्धिमत्ता है, लेकिन पहले वे अपनी ऊर्जा गलत दिशाओं में लगा देते थे. कई बार तो वे छात्रावास से भागने की कोशिश करते थे, जबकि हमारे पास उनके माता-पिता की लिखित अनुमति होती थी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने शिक्षकों को डराने या अफरातफरी मचाने के लिए ऐसे-ऐसे अनोखे तरीके अपनाए कि आज भी याद कर हंसी आ जाती है. लेकिन आज जब मैं उन्हें इस रूप में देखती हूं, संभले हुए, अपने सपनों की नई दिशा में बढ़ते हुए, तो लगता है कि हमारी सारी मेहनत रंग लाई है. हंसते हुए अंदाज़ में पार्थ (बदला हुआ नाम) ने कहा कि घर में बहुत सारी परेशानियां थीं और माहौल काफी नकारात्मक था. उस माहौल में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना बहुत मुश्किल हो गया था, और मैं प्री-बोर्ड परीक्षाओं में लगभग फेल ही हो गया था. मैंने पूरी तरह से निराश हो गया था और मन से हार मान चुका था। लेकिन फिर शिक्षकों ने मुझे हिम्मत दी, लगातार समझाया और मेरी पढ़ाई के प्रति रुचि को फिर से जगा दिया. मैंने खुद को घरेलू तनाव से दूर रखने के लिए पढ़ाई में पूरी ताकत लगा दी, दिन भर रिवीजन करता था और नमूना प्रश्न हल करता था। आख़िरकार, जब परीक्षा में अच्छा किया, तो दिल से एक राहत महसूस हुई. लगा कि मैं अपने सपनों के थोड़ा और करीब आ गया हूं. एक दिन मैं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहता हूँ। पर्वतारोहण मेरा जुनून रहा है, यह मुझे कठिन परिस्थितियों में भी केंद्रित रहने की ताक़त देता है. आवासीय ब्रिज कोर्स केंद्रों की स्थापना न्यायपूर्ण संचालन के सिद्धांत पर की गई थी. यहां शिक्षकों ने छात्रों के साथ मिलकर एक तरह की ‘छात्र संसद’ बनाई, ताकि उनमें जिम्मेदारी और जवाबदेही की भावना विकसित हो सके। हर छात्र को कोई न कोई महत्वपूर्ण पद सौंपा गया, जैसे खाद्य मंत्री, सुरक्षा मंत्री आदि, ताकि वे केंद्रों का प्रबंधन एक छोटे राज्य की तरह खुद करें।यह पहल शुरुआत में नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह एक अनुशासित दिनचर्या में बदल गई, जिसने छात्रों को न केवल जिम्मेदार बनाया बल्कि उन्हें प्रेरित और सक्रिय भी बनाए रखा. इस प्रणाली ने उन्हें यह महसूस कराया कि वे केवल शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे, बल्कि एक सामुदायिक जीवन जीना भी सीख रहे हैं. रवि पाठक (बदला हुआ नाम), जो बैच के वरिष्ठतम छात्र थे, आवासीय ब्रिज कोर्स केंद्र के पहले ‘अध्यक्ष’ नियुक्त किए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि हमने बहुत सारी शरारतें कीं, जैसे फुटबॉल पंप की मेटल पाइप निकालकर उससे मेन गेट काटकर रात के अंधेरे में चुपचाप भागने की कोशिश करना, या भूत बनकर शिक्षकों को डराना. लेकिन जितना अधिक समय हमने वहां बिताया, उतना ही हमें यह समझ में आने लगा कि एक सुरक्षित ठिकाने का क्या महत्व होता है, एक ऐसी जगह जहां हमें खाने या किसी ज़रूरत की चिंता नहीं करनी पड़ती थी. हो सकता है कि हम पूरी तरह आज़ाद नहीं थे, लेकिन हम हमेशा सुरक्षित थे. जब मुझे आवासीय ब्रिज कोर्स केंद्र का अध्यक्ष चुना गया, तो मैंने ठान लिया कि अपने साथियों पर सकारात्मक प्रभाव डालूंगा। आज भी मैं शिक्षकों के साथ कुछ इलाकों में जाता हूँ और बच्चों को अपनी कहानी सुनाकर उन्हें प्रेरित करने की कोशिश करता हूं. मैं उन्हें समझाता हूँ कि शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और गरीबी के दायरे से बाहर निकल सकते हैं. मस्ती की पाठशाला, जो समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित एक पहल है, की शुरुआत के समय रवि, पार्थ और अविक इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले छात्रों में से थे. पहले बैच के 46 लड़कों को, जो मस्ती की पाठशाला, टिनप्लेट के छात्र थे, 2018 में काशीडीह सीबीएसई बोर्ड के अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में मुख्यधारा में शामिल किया गया था. उन्हें उनकी उम्र के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में दाखिला दिया गया। साल 2024 में, इनमें से 8 लड़कों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जिनमें से तीन छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जिसमें सबसे अधिक अंक 69 प्रतिशत थे. वहीं तीन बच्चों ने दूसरी श्रेणी प्राप्त की, और सभी ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand palamu late businessman honoured : पलामू के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय छट्ठू लाल उदयपुरी सम्मानित, पुत्री ने ग्रहण किया सम्मान
खबर

Jharkhand palamu late businessman honoured : पलामू के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय छट्ठू लाल उदयपुरी सम्मानित, पुत्री ने ग्रहण किया सम्मान

October 27, 2026
Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे
खबर

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

October 27, 2026
Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती
खबर

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

October 26, 2026
Next Post

Jamshedpur rural - गालूडीह: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर धरती आबा को दी गयी श्रद्धांजलि

West singhbhum - चक्रधरपुर के धरमसाई में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का हुआ समापन, सांसद जोबा माझी ने कहा : झारखंड की कला- संस्कृति से जुड़े छऊ की है विश्व में विशिष्ट पहचान

Jamshedpur ssp action - ट्राफिक जांच में टाटा स्टील के कर्मी के साथ बदसलूकी मामले में जवान निलंबित, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे सिपाही के विरुद्ध भी विभागीय जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज के नजदीक भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे...

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 27th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 27 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

मेष राशिआज अपने खूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। संयम और साहस का दामन थामे...

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 135 होमगार्ड जवानों को हटाकर उनके...

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

by Team Sharp Bharat A
October 26, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के संकोसाई स्थित श्यामनगर की दो गलियों में रहने...

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

by Team Sharp Bharat D
October 26, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए सोमवार को बड़ी खबर सामने आयी है. कंपनी के करीब 11 हजार कर्मचारियों के...

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर एक...

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय...

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

jharkhand munda samaj : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का किया अनुरोध

by Team Sharp Bharat K
October 26, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : साकची में नशे में कार सवार युवकों ने राहगीरों से की गाली-गलौज व मारपीट, कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से भी उलझे

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड के जवानों को हटाने की खबर से हलचल, पूर्व सैनिको की हो सकती है तैनाती

Jamshedpur mango water problem : मानगो में पानी की बड़ी समस्या, चार साल से पेयजल संकट

tata steel employee big decision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में हुए नुकसान को दूर करने का लिया गया फैसला, एनएस ग्रेड को रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी मेडिकल फैसिलिटी, हाउस रेंट को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

jamshedpur vijaya milan-अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विजया मिलन समारोह

jharkhand all india police archery : 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News