गालूडीह: गालूडीह क्षेत्र में सोमवार को कई जगह भगवान बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. उलदा पंचायत के मुंडा बहुल गांव सुसनीगढ़िया में बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में समारोह आयोजित कर पुण्य तिथि मनायी गयी. इस मौके पर मुंडा समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की पूजा की. फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर बड़ी संख्या में मुंडा समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित होकर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मुंडा समाज ने कहा भगवान बिरसा मुंडा त्याग, बलिदान के प्रतिमूर्ति थे, हैं और रहेंगे. बिरसा मुंडा केवल एक नेता या आंदोलनकारी नहीं थे, बल्कि वे एक धार्मिक सुधारक और जननायक भी थे. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वहीं, समाज के लोगों ने उनके द्वारा बताये गये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर कंचन कांति मुंडा, उमेश चंद्र मुंडा, जितेन मुंडा, राजेन मुंडा, बनू मुंडा, प्रदीप मुंडा, कल्याणी मुंडा, जयंती मुंडा, सुख मुंडा, आरती मुंडा, अनिता मुंडा, शकुंतला मुंडा, पुलो वाला मुंडा, मंगली मुंडा, प्रमिला मुंडा आदि उपस्थित थे.











