चाईबासा : शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिक्षकों का वार्षिक अवकाश तालिका में मागे पर्व की छुट्टी हटाये जाने पर जिले के हो भाषी शिक्षकों में उबाल देखा जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि हो बहुल जिले का सबसे बड़ा त्योहार मागे पर्व का छुट्टी हटाकर हो शिक्षकों के भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है।हो शिक्षकों ने कहा कि यह जिले के विभिन्न गुटों के संघीय नेताओं का कृत्य है।हो शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि कई वर्षों से मागे पर्व का छुट्टी अवकाश तालिका में शामिल किए जाने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे थे। लेकिन बिना हो शिक्षक प्रतिनिधियों से सहमति लिए मागे पर्व का छुट्टी हटाए जाने पर रोष व्याप्त है। मागे पर्व का छुट्टी हटाए जाने पर शिक्षक दिनेश कुमार सवैयां, कृष्णा देवगम, दामू सुंडी, विमल किशोर बोयपाई, रामेश्वर टुंटिया, जगदीश सवैयां, यादव कालुंडिया, मुक्ति रानी सवैयां, मनोहर सामड, सरिता पुरती, अनिता सोय, मंगल सिंह मुंडा, साधुचरण बुड़ीउली, संगीता सवैयां, क्रियाम बुड़ीउली समेत अन्य ने रोष व्यक्त किया है। अवकाश तालिका में संशोधन के लिए सोमवार को हो शिक्षक शिक्षिकाएं डीएसई से मुलाकात करेंगे।





