
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला और संविदा आधारित शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। संघ की ओर से बताया गया है कि इस पर राज्यपाल ने संविदा आधारित शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरत बताया. उन्होंने कहा कि मैं पहले भी आदेश दी थी कि घंटी आधारित शिक्षकों को एक निश्चित तय राशि प्रत्येक महीने मानधन के रूप में दिया जाए। इसी बीच चुनाव आ गया और प्रक्रिया रुक गई। अब चुनाव सम्पन्न हो चुका है, बहुत जल्द संविदा आधारित शिक्षकों को उसका परिणाम देखने को मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, डॉ श्वेता शर्मा व चंद्रानी सरकार शामिल थीं।







