
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुराकाटी पंचायत में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाली वृद्ध महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण किया. तापमान में गिरावट के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि बेसहारा, वृद्धा व असहाय लोगों को ठंड के मौसम में परेशानी न हो. इस दौरान पंचायत के मुखिया सपन सिंह, पंचायत सचिव शिशुलाल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







