
जमशेदपुर : विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर एनएच-33 स्थित चंद्रावती कॉलनी के नजदीक महिन्द्रा शोरूम के पास ड्रेनेज (नाला) का निरीक्षण बन्ना समर्थकों ने किया, जहाँ एनएच-33 चौड़ीकारण का काम करते समय मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इस दौरान नितेश मित्तल ने बताया कि मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया था, लेकिन सड़क चौड़ीकरण कर रही जेसीबी ने दोबारा थोड़ा आगे पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके कारण जोन नं-2 में मंगलवार को पानी सप्लाई नहीं हो सकेगी। पुराने क्षतिग्रस्त पाइप का काम शाम तक पूरा हो जाने से बुधवार से जोन नं-1 में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जोन नं-2 में पानी सप्लाई करने में अभी एक दिन का समय लगेगा, गुरुवार से वहां भी जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। नितेश मित्तल के साथ पीएचईडी के एसडीओ सुरेंद्र सिंह, जेईई संजीत सुमार, जीतू सिंह, अखिलेश सिंह, चंदन सिंह, शुभम प्रसाद, अमित पांडेय व अन्य उपस्थित थे।








