
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा के नव निर्वाचित झामुमो विधायक समीर महंती ने बुधवार को पांचवें विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो के समक्ष बांग्ला में शपथ ली. विदित हो कि वे विगत दो दिनों से रांची में रहने के बावजूद भी किसी कारणवश विधानसभा में नही जा पा रहें थे, जिस कारण उन्होंने सत्र के अंतिम दिन बुधवार को शपथ ली.








