
सरायकेला : जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित दलमा सेंचुरी के मालूकोचा चेकनाका में तीन हाथियों की देख रेख के लिए वन विभाग द्वारा खास कदम उठाया गया है. लगातार ठंड बढ़ने और चंपा हथिनी की बीमारी को देखते हुए आज दलमा सेंचुरी के पश्चिम रेंज के वन पदाधिकारी की देख- रेख जूट के बारे में पुआल भरकर कंबल बनाया गया, इस कम्बल को तीनो हाथियों को ओढ़ाया गया. पहली बार रजनी हथिनी को कम्बल ओढ़ने पर वह काफी असहज महसूस कर रही थी साथ ही खुश भी नजर आ रही थी. वहीं रजनी की चहलकदमी को देखते हुए पर्यटको ने सेल्फी भी ली. वैसे रजनी को ये नागवार गुजरा और उसकी छटपटाहट देख महावत ने उसके शरीर से कंबल हटा दिया. तब जाकर वह थोड़ी शांत हुई. वैसे अन्य हाथियों के शरीर पर कम्बल लगा दिया गया है. वहीं भीषण ठंड से हाथियों को बचाने के लिए पहली बार वन विभाग सक्रिय नजर आ रही है.







