जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के नए बिल्डिंग में एसी का पाइप चुराते हुए मंगलवार की देर रात पुलिस ने सीतारामडेरा उरांव बस्ती निवासी अर्जुन सांडी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अर्जुन के पास से चोरी किया गया एसी का पाइप और एक आरी ब्लेड भी बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने अरुण को जेल भेज दिया। साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि एमजीएम अस्पताल के नए बिल्डिंग के पीछे की ओर एक युवक चोरी करते पकड़ा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस गई और युवक को उठाकर थाने ले आई। उन्होंने बताया कि अरुण इसके पहले भी तीन बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है।





