
जमशेदपुर : जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से हर साल की तरह इस बार भी डॉग शो होने जा रहा है. डॉग शो का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा. जमशेदपुर केनल क्लब की संरक्षक रुचि नरेंद्रन ने पूरी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी. इसमें बताया गया कि पहली बार देशी नस्लों के कुत्ते भी शो में शामिल होंगे. सड़को पर दिखने वाले कुत्तो को किस तरह बेहतर तरीके से पाला जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी जाएगी. करीब 300 से ज्यादा प्रतियोगी इसमें इस बार भी हिस्सा लेंगे.
जुस्को के एमडी तरुण डागा इसका उदघाटन करेंगे और कई तरह के शो भी इस दौरान आयोजित किये जायेंगे. रुचि नरेंद्रन ने बताया कि अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह मौजूद होंगे. इस प्रतियोगिता में टाटा स्टील और टाटा मोटर्स समेत अन्य कम्पनी की सुरक्षा में तैनात कुत्तो का भी प्रदर्शन के साथ ही सुरक्षा को लेकर किये गए कार्यो के लिए पुरस्कृत किया जाएगा और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.








