
सरायकेला : जिला के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह शहीद चौक से चौड़ा होते हुए पंडरा तक करीब 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. वैसे इस सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. जहां स्थानीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए जरूरी प्रक्कलित राशि, संदेवक का नाम, न्यूनतम मजदूरी योजना वगैरह का नाम अंकित नहीं होने पर नाराजगी के साथ भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त की है. वहीं ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का बोर्ड के लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि दस किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन न तो प्रकल्लित राशि,न मजदूरी दर, न ही ठेकेदार का नाम अंकित है. ग्रामीणों ने बताया कि योजना का नाम वगैरह अंकित किये बिना निर्माण कार्य कराना सरकारी नियमों का उल्लंघन है. वैसे स्थानीय लोगों ने बोर्ड लगाने तक निर्माण कार्य को बंद रखने का मांग किया है. वैसे सरकारी मानकों का पालन न करके निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार की बू आ रही है.








