सरायकेला : गम्हरिया के उषा मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्प्लेंडर बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार महेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक आदित्यपुर के माझी टोला के निवासी थे और पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) का काम करते थे।जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह सोमवार रात अपनी स्प्लेंडर बाइक से मेडिकल के काम से जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया के उषा मोड़ के पास अचानक उन्होंने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराए। (नीचे देखे पूरी खबर)

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद कोल्हान कोषाध्यक्ष अविराज प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ घायल की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने महेंद्र सिंह को इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद रोशन सिंह, दीपु सिंह और आजाद सिंह भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल की मदद में जुट गए।लेकिन मदद के लिए पहुंचे लोगों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल महेंद्र करीब 20 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र में पड़े रहे और दर्द से तड़पते रहे लेकिन इस दौरान उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। (नीचे देखे पूरी खबर )

आरोप है कि जब डॉक्टर से मरीज को देखने का आग्रह किया गया तो उनकी ओर से जवाब दिया गया कि मरीजों को देखने का समय निर्धारित है और अभी मरीज देखने का समय नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते घायल को चिकित्सकीय सहायता मिल जाती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।वहीं, इस घटना को लेकर लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके अलावा उषा मोड़ पर अक्सर सड़क किनारे खड़े रहने वाले भारी वाहनों को लेकर भी नाराजगी जताई गई











