
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत कान्हा स्वीटिस होटल के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया. शरारती तत्वों ने होटल में रखे खाली कैरेट व बोतल बीच सड़क पर फेंक दिया गया. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक, सअनि दिलिप कुमार व तारकनाथ तथा हवलदार महतो के साथ रात्रि गस्ती में निकले थे, कि उसी दौरान जगन्नाथपुर बाजार में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पेप्सी/कोको कोला के शीश का बोतल तोड़कर मुख्य सड़क पर फेंक दिया गया था. किसी को बोतल के टुकड़े से चोट न लग जाये और ना कोई गाड़ी वाला को आवागमन करने के दौरान परेशानी हो इसलिए जगन्नाथपुर पुलिस रात्रि में ही सड़क पर झाडू मारकर साफ किया. वहीं शरारती तत्वों की पहचान वप धर-पकड़ करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है.














