
चाईबासा : लुपुंगुटू में मागे पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मुंडा सुनील देवगम, झामुमो नेत्री सुमी पूर्ति ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। विधायक श्री बिरुवा ने सभी को मागे पर्व की शुभकामना देते हुए क्षेत्र व समाज के विकास में युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

फाइनल मुकाबला में पाताहातु बी टीम ने पाड़िया ब्रदर्स को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता आयोजन को सफल बनाने में यूथ फेडरेशन क्लब के भूषण दासव्य, किशोर देवगम, मोरन सिंह देवगम, सुरेश देवगम, जेम्स पूर्ति, मुन्ना मुखी आदि की अहम भूमिका रही।













