
जमशेदपुर : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है, वहीं भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है. इधर झारखंड का पहला जिला जमशेदपुर जिला है, जहां 184 कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं. जहां सभी मरीजों का सैंपल एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हालांकि अभी तक 7 मरीजों का सैंपल का रिपोर्ट आ चुका है और सभी 7 मरीज का रिपोर्ट नेगेटिव है. उधर बाकी बचे मरीजों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वैसे 184 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है. ये सभी वैसे संदिग्ध मरीज हैं जो विदेशों या दूसरे राज्यों से आए हुए हैं.
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिसका नंबर 93043 89995 है. यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटा खुला रहेगा. स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता ले सकते हैं. साथ ही टोल फ्री नंबर भी स्वास्थ विभाग ने जारी किया है. टोल फ्री नंबर है 104 यह टोल फ्री नंबर भी कोरोना वायरस के लिए 24 घंटे खुला है. जबकि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का संदेश पंपलेट के जरिए गांव- गांव तक पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है..















