
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. इससे गरीब मजदूर और असहाय लोगों के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विस क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए विधायक समीर महंती रोज दोपहर अलग अलग स्थानों पर खिचड़ी का वितरण कर रहे हैं. मंगलवार से विस क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की सूची बनाकर डोर टू डोर जाकर उन्हें भोजन सामग्री उपलब्ध करा रहे है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने भोजन सामग्री की पैकेट बनाया है.
मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि हर पैकेट में 5 किलो चावल, 2 किलो आलू, 1 किलो प्याज, 500 ग्राम दाल, 250 ग्राम सरसों तेल, मुढ़ी पैकेट 1, साबुन 2 और एक मास्क दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वे अपने विस क्षेत्र के लोगों के साथ हैं. इस घड़ी में उनका प्रयास है की विस क्षेत्र में कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहे. इसके तहत वे अपने स्तर पर हर पंचायत में गरीब परिवार को चिन्हित कर भोजन सामग्री का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं. इसके अलावाॉ उन्होंने बाहर फंसे मजदूरों को भी बैंकिंग के माध्यम से रुपये भेजकर राहत पहुंचाने का काम किया है.
श्री महंती ने लोगों से अपील किया है कि ग्रामीण सरकार और प्रशासन के नियमों का पालन करें, कोई भी आनावश्यक रूप से बाहर न निकले और ग्रामीण सोशल डिस्टेंस बनाये रखें. तभी हम सब कोरोना वायरस को विस क्षेत्र में फैलने से रोक पाऐंगे. मौके पर गौतम दास, विशाल बारिक, राजा बारिक, बुलबुल मंडल, झंटु भोल, राज मिश्रा, मोहित लोधा, मनोज जाना,राकेश महंती समेत अन्य कार्यकर्ता कई टोलियों में बंटकर ग्रामीण के बीच पहुंचकर गरीब और असहाय लोगों को खाद्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध कराया.















