
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज लगातार पाए जा रहे है जिसकी जांच लगातार चल रही है. बुधवार की सुबह करीब 7 बजे सोनारी में सतर्क लोगो और प्रशासन ने एक संदिग्ध मरीज को पकड़ा. सोनारी निवासी उक्त मरीज एक कार से सोनारी क्रिश्चन मैदान में लगे सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने आया. सब्जियों की खरीदारी करते समय ही उसकी तबीयत बिगड़ रही थी. वह तेज सांसे ले रहा था जबकि जोर से खास भी रहा था. इसी बीच किसीने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी. प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे बाजार को ही खाली करा दिया और उक्त संदिग्ध मरीज की जांच करने के लिए ले जाया गया. इस दौरान जिस गाड़ी से वह व्यक्ति आया था, उस गाड़ी को पहले पूरा सैनिटाइज कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई. अब रिपार्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज में कोरोना वायरस का संक्रमण है या नही.
दूसरी ओर कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर तीन से भी एक लड़की को पकड़ा गया है जिसकी जांच की जा रही है. वह लड़की मलेशिया से आई थी और उसको खाँसी था, जिसके बाद जांच चल रही है.















