
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लिए अच्छी खबरें सामने आयी है. मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान जमशेदपुर के सोनारी स्थित पंचवटीनगर निवासी योगेंद्र प्रसाद की हुई मौत की जांच पूरी हो गयी है. इसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार की देर रात तक सामने नहीं आयी थी, लेकिन बुधवार की दोपहर को एमजीएम अस्पताल प्रबंधन ने रिपोर्ट दे दी है. इस रिपोर्ट में पाया गया है कि एमजीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जिस मरीज की मौत हुई थी, उसमें कोरोना वायरस नहीं था. नेगेटिव रिपोर्ट पाया गया है. एमजीएम अस्पताल में देर रात के बाद सुबह तक की जांच चलती रही थी, जिसके बाद इसकी फाइनल रिपोर्ट को जारी कर दिया गया. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह में जमशेदपुर के सोनारी स्थित पंचवटी नगर निवासी योगेंद्र प्रसाद को तेज सांस और बुखार होने की शिकायत के बाद भरती कराया गया था. जांच के बाद उनको आइसोलेशन वार्ड (कोरोना वायरस के मरीज के लिए बनाया गया अलग रखने का वार्ड) में रख दिया गया था. इस दौरान उनकी मौत हो गयी थी. यह संदेश हुआ कि कोरोना वायरस से तो कहीं उसकी मौत नहीं हुई. जमशेदपुर के जिला प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई की गयी और पूरे सैपल लिया गया और जांच की गयी, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि उक्त मरीज को कहीं से भी कोरोना वायरस नहीं था.















