रांची/जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की लगातार जांच की जा रही है. इस जांच के तहत जमशेदपुर में 35 लोग क्वारंटाइन किये गये है. इसके तहत पहले सोनारी के सब्जी बाजार से एक व्यक्ति को पकड़ा गया था, जहां से उनको क्वारंटाइन में रखा गया है. इसके अलावा सोनारी के ही एक अपार्टमेंट में भी एक लड़के को क्वारंटाइन कर दिया गया है. वह दिल्ली से आया था, जिसको क्वारंटाइन करा दिया गया है. इसके अलावा सोनारी के आदर्शनगर में भी एक व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया है जबकि एक कदमा के व्यक्ति को भी क्वारंटाइन किया गया है. इन सारे क्वारंटाइन वाले लोगों की जांच की जा रही है. सभी के सैंपल लिये गये है और सारे लोगों की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही किसी तरह का कोई फैसला लिया जायेगा. धातकीडीह से भी एक व्यक्ति को क्वारंटाइन में लाया गया है जो विदेशों से थे जबकि मुसाबनी और मानगो के आजादबस्ती से भी कुल 15 लोगों को पकड़ा गया है, जिनकी जांच की जा रही है. अब तक किसी का पोजिटिव नहीं आया है यानी किसी में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है.

आदित्यपुर में पांच लोगों को मुहर लगा होम कोरोटाइन में रहने का दिया निर्देश
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर कॉलोनी स्थित बाबाकुटी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के दिल्ली से आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आयी. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और सभी के स्वास्थ्य की जांच कर मुहर लगाते हुए सभी को होम कोरेटाइन में रहने का निर्देश दिया है. वैसे सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं. सभी 22 मार्च को दिल्ली से लौटे हैं. इनमें से दो महिला, एक बच्ची, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है. हालांकि इतने दिनों तक परिवार के सदस्यों ने मामले को छुपा कर रखा था. वैसे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई.














