
गुड़ाबांदा : देशव्यापी लॉक डाउन के बावजूद ओडिशा सीमा से सटे गुड़ाबांदा प्रखंड के कैमा के पास ईट भट्टा संचालित हो रहा था. दर्जनों पुरुष, महिला मजदूर और बाल मजदूर काम कर रहे थे.ईट भट्टा संचालित होने की सुचना पाकर बीडीओ सीमा कुमारी ने पुलिस बल के साथ कैमा गांव पहुंचकर ईट भट्ठा में छापामारी की. बीडीओ के इस कार्यवाही से काम कर रहे मजदूर वहां से भाग निकले. प्रशासन ने निर्मित हजारों ईंटों को तोड़ दिया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है. संबंधित ईट भट्ठा मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.सीमा पर लॉक डाउन प्रभावशाली नहीं हो पा रहा है.ईट भट्ठों में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है. ओडिशा सीमा में भी ईट भट्ठा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है और ईंटों का निर्माण हो रहा है. गुड़ाबांदा क्षेत्र के मजदूर वहां काम कर रहे हैं.गुड़ाबांदा की बीडीओ की इस कार्यवाही से विस क्षेत्र के ईट भट्टा मालिकों में हड़कंप मच गया है.







