
गुड़ाबांदा : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने गुड़ाबांदा प्रखंड का दौरा कर जरूरतमंद और गरीब ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. विदित हो की सरकार द्वारा लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद क्षेत्र के मजदूर वर्ग और असहाय परिवार के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए विधायक ने अपने स्तर पर उन परिवार को चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल, मुढ़ी, साबुन, मास्क देकर आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान विधायक ने लोगों से अपील की कि वे सभी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. सरकार और प्रशासन के नियमों का पालन करें. समय-समय पर हाथ साबुन और सैनेटाइजर से धोयें. सामाजिक दूरी बनाकर रखें. तभी हम कोरोना वायरस को गांव में प्रवेश करने से रोक सकते हैं. इस दौरान जिला परिषद सदस्य बेलबती मुर्मू, आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, सुमित मैती, बाबू घोष, मदन मन्ना समेत अन्य उपस्थित थे.







